![](https://jkbjp.in/wp-content/uploads/2017/02/IMG_20170131_141409.jpg 2048w, https://jkbjp.in/wp-content/uploads/2017/02/IMG_20170131_141409-300x169.jpg 300w, https://jkbjp.in/wp-content/uploads/2017/02/IMG_20170131_141409-1024x576.jpg 1024w)

भारतीय जनता पार्टी उधमपुर की एक बैठक स्वच्छ भारत अभियान को लेकर सम्पन्न हुई।इसकी अध्यक्षता,स्वच्छ भारत अभियान के जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता और स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश प्रभारी गुलाम अली खटाना विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रदेश के प्रभारी गुलाम अली खटाना ने स्वच्छ भारत अभियान की बारीकियों को समझाते हुए कहा कि हरेक देशवासी का कर्तव्य है कि वह इस अभियान को गम्भीरता से ले क्योंकि इससे हर एक व्यक्ति का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है, दूसरा स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत की तरफ बढ़ सकता है।इसके अतिरिक्त सरकार से जो कार्यक्रम इसके लिए बने हैं, उनपर भी नजर रखना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
इसके अतिरिक्त जिला प्रधान राकेश गुप्ता,रमेश शर्मा आदि ने भी अपने शहर, गाँव को स्वच्छ रखने के टिप्स बताए।
इस कार्यक्रम में विशाल परिहार , संजय वर्मा, महेश शर्मा,सुदेश कुमारी राजेंद्र ,परमानंद,देवराज,सूरम सिंह,पवित्तर सिंह,विजय,साहिल,अंकुश, सलीम,ताज मोहम्मद आदि उपस्थित थे।