भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया ने जिला प्रधान राकेश गुप्ता,सचिव भारती शर्मा और पूर्व सरपंच तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल सल्लन सहित कल्लर मोहल्ला का दौरा किया और वहां पर लोगों को दर पेश आ रही समस्यायों का जायजा लिया।लोगों ने रोजाना पेश आ रही मुश्किलों को उजागर करते हुए बताया कि वहां पर पीने के पानी की किल्लत के साथ साथ स्ट्रीट लाइटों,गलियों को मुरम्मत और सफाई आदि को लेकर भी लोगों में काफी परेशानी है। नगरपरिषद की परिधि में आने के बावजूद उनसे सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ,नगरपरिषद वाले उन्हें भी पंचायत का हिस्सा मान रहे हैं जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।विकास को लेकर भी यही समस्या पेश आ रही है।इन सभी समस्यायों को पवन खजुरिया ने ध्यान से सुना और उनके निवारण के लिए सबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर के उनकी समस्यायों को हल करने के लिए कहा।
गलियों आदि के निर्माण के लिए उन्होंने कहा MP, MP राज्यसभा और MLC के cdf फण्ड से उनके निर्माण कार्य करवाये जायेंगे।इसके लिए सुदेश शर्मा,सिंपल शर्मा,कैप्टेन CD शर्मा,राधे शाम घनशाम ,काका राम आदि ने उनका धन्यवाद किया।
![](https://jkbjp.in/wp-content/uploads/2017/01/IMG-20170108-WA0006.jpg 1280w, https://jkbjp.in/wp-content/uploads/2017/01/IMG-20170108-WA0006-300x225.jpg 300w, https://jkbjp.in/wp-content/uploads/2017/01/IMG-20170108-WA0006-1024x768.jpg 1024w)