All events

बलदेव सिंह ने वार्ड नंबर 46 में बैठक कर संगठनात्मक कार्य का लिया जायज़ा

भारतीय जनता पार्टी के जम्मू जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने वार्ड नंबर
46 में प्रवास कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और लोगो से बैठक की और उनकी
समस्याओं का जायजा लिया। वार्ड नंबर 46 के बूथ कार्यकर्ताओं ने बलोरिया का
स्वागत किया और उन्हें गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत पर बधाई दी
बलोरिया ने कार्यकर्ता से कहा की गुजरात और हिमाचल के जीतने के बाद
भाजपा के पास अब 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब भाजपा का हर
कार्यकर्ता जम्मू व कश्मीर राज्य में होने वाले पंचयत चुनाव के लिए त्यार है।
मौके पर बलोरिया ने लोगों से कहा कि वह अपने उन विकास कार्यो के बारे में
बताये जो जल्द होने की जरूरत है। ऐसे में लोगों ने कई गलियों और नालियों की
समस्या को उजागर कर बलोरिया को बताया कि इन गलियों का विकास आज
तक नहीं हुआ ऐसे में इनका निर्माध अतिशीघ्र करने की जरूरत है। बलोरिया ने
लोगो को आश्वासन दिया कि यह काम जल्द स्पीकर कविंदर गुप्ता के समक्ष
रख उन्हें जल्द से जल्द करवाया जायेगा!