All events

उधमपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर किए जा रहे कार्यक्रमो की कड़ी में आज मेन बाजार उधमपुर में नगर प्रधान विकास भारत पच्याला जी की बिल्डिंग में भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता देवी द्वारा किया गया।और वहां पर मण्डल कार्यालय का उदघाटन महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम नरगोत्रा द्वारा किया गया।
6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी,और उसके बाद लगातार भाजपा अपने लक्ष्य की और बढ़ती हुई 2 सीटों से 300 सीटों तक पहुँच कर लोकसभा में बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब रही।
आज देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं तथा दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 11 करोड़ सदस्यता वाली पार्टी है। देश की जनता भाजपा के नेता प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी पर विशवास करती है तथा नोटबन्दी जैसी योजनाओं पर भी जनता ने मुश्किलें सहते हुए मोदी जी को सराहा।
इसी प्रकार के कार्यक्रम मजालता,खून,पलडु व बाड़ीगढ़ में भी हुए।
इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता,नगर प्रधान विकास भारत पच्याला,सुभाष गुप्ता,विकास शर्मा,रमणीक,अशोक मेहरा, रामदास,विशाल, मनीष डोगरा,विनय,राजेश,संजय, नरेश,मोहन लाल दराही,राजकुमार,जगदीश, नीलम देवी,रेवा,आशारानी, अनीता देवी वगैरा मौजूद थे।