हर तीन महीने में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब जिला कार्यकारिणी की बैठकें हो रही हैं। इसी के संदर्भ में जिला उधमपुर की बैठक सैलें तालाब स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।बैठक में उधमपुर डोडा कठुआ से सांसद व पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जतिंदर सिंह जी विशेष रूप से आमन्त्रित थे। जिला उधमपुर के सभी पदाधिकारी ,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा व ओवीसी मोर्चा के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रव्जलित करके की गई,इसके बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के संगठन गीत को सामूहिक रूप से गाया गया।
बैठक में एडवोकेट मोहन लाल गुप्ता द्वारा रैवलयूशन पढ़ा गया जिसको प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम नरगोत्रा ने समर्थन किया व सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पास किया।
पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पीएमओ राज्य मंत्री डॉ जतिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा आज पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बन के उभरी है और दिन व दिन इसका आधार बढ़ता जा रहा है।भाजपा की नीतियां और केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी जी की सरकार से सभी भारतवासी प्रेरित हो रहे हैं और उनके द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई लोग आज भी केंद्र सरकार की योजनाओं से अनभिज्ञ हैं ,युवाओं को चाहिए कि वह आगे आएं और इन योजनाओं को गरीब जनता तक पहुंचाएं ताकि वह भी इनका लाभ ले सकें,क्योंकि जबतक युवा यह जिम्मेवारी अपने ऊपर नहीं लेंगे तब तक इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाना कठिन हो सकता है।
इसके इलावा रामनगर से विधायक आर एस पठानिया चनैनी से विधायक दीना नाथ भगत,एमएलसी अशोक खजुरिया ने भी केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का बैठक में जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्रों में हो रहे विभिन्न विकास कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा की।
प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया,जिला प्रभारी अनिल परिहार व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी जिला पदाधिकारियों को सम्बोधित किया।
पवन खजुरिया ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसमें दूसरे दलों की पारिवारिक राज नहीं है कोई भी व्यक्ति अगर वह काबिल है तो सर्वोच्च पद पर भी आसीन हो सकता है,इसके लिए उसे पारिवारिक पृष्ठभूमि की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति इसके जीते जागते उधाहरण हैं।
सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुई इस बैठक में जिला महासचिव एडवोकेट अमित, विकास और संजय वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम नरगोत्रा ,गीता देवी,एससी मोर्चा के मोहन द्राही,भारती शर्मा,नरेश भगत,रमणीक,
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अखिल पराशर,विनय,बिशन दास, कैप्टन गोपाल आदि भी मौजूद रहे।
