All events

भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक उधमपुर भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में उधमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं के बारे में बताया तथा कई शिष्टमंडलों ने भी भाजपा के प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया तथा जिला प्रधान राकेश गुप्ता से मुलाकात की।
सभी शिष्टमंडलों तथा लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पवन खजुरिया ने उनकी मुश्किलों का जल्द से जल्द हल निकलने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है तथा लोगों का विकास करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है।
     आज की बैठक की विशेष बात यह रही कि  महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान, पूर्णिमा शर्मा जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।इस मौके पर बोलते हुए पूर्णिमा जी का कहना था कि आज भाजपा द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को मध्यनजर रखते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाएं भाजपा का दामन थाम रही हैं और आज  सशक्त भारत का निर्माण करने में महिलाएं अपना भरपूर योगदान दे रही हैं इसलिए हमारा प्रयास रहेगा की भाजपा की कार्यकर्ताएं ज्यादा से ज्यादे महिलाओं को पार्टी से जोड़ें ।प्रदेश की उपाध्यक्ष नीलम नरगोत्रा,जिला प्रधान गीता देवी के इलावा विस्तारक अनुराधा जी के प्रयासों से सैकड़ों महिलाएं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और उन्होंने मोदी जी की नीतियों की सराहना की। भाजपा का दामन थामने वालों में ,जुम्मी, शीलो,अनीता,माया,सुषमा, गीता,फातिमा,शमशाद,गुड्डी, जरीना,सुमनलता,मखनी देवी,पुष्पा,निर्मला,सुरेखा,शीला देवी,कैलाशो देवी,राधा देवी मुख्य रूप से शामिल थीं।
   अंत में जिला प्रधान राकेश गुप्ता ने सबका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर रमणीक,विकास भारत पच्याला,रमेश चंद,मोहन दराही,मोहम्मद ताज अली,सरदार पलविंदर सिंह,अनवर,करनैल सिंह,सुभाष अत्तरी,मोहन महंत,विकास कोंगड़ा,राम दास, कृष्ण लाल ,राम लाल,संजय वर्मा,विवेक गुप्ता,राकेश,अविनाश,सूरम सिंह ,रघुनन्दन गुप्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।