केरल के कुन्नूर इलाके में जो पिछले दिनो गौ हत्या कॉंग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी उसके विरोध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमणीक शर्मा ने रोहित सिंह,मोहनद्राही,राजकुमार खोखर,नीटू,अमित,रंजीत व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता को फूल माला पहनाकर पूजा अर्चना की व कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया व जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर रमणीक जी का कहना था कि कांग्रेस देश का माहौल खराब कर रही है, देश में जो धार्मिक सौहार्द बना हुआ है उसे मिटाना ही इनका एकमात्र मकसद है। मोदी जी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से भी यह लोग बौखला गए है। और इन्हें अपने पैरों से जमीन खिसकती नजर आ रही है ,यही कारण है कि यह लोग उल्टी सीधी हरकतें कर रहे हैं और यह कहना उचित होगा कि इनके शीर्ष नेतृत्व की अपने कार्यकर्ताओं पर पकड़ नहीं है, इसी कारण यह लोग ऐसी ओछी हरकतें करने पर तुले हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खाली ये गाय नही काटी बल्कि 100 करोड़ हिन्दुओ की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और उन्हें भड़काने का काम किया है। कांग्रेस त्रुष्टिकर्ण की राजनीति के लिए इतना गिर जाएगी देश ने कभी नहीं सोचा। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
शक्तिमान घोडे कि टांग टूटने पर असहिष्णुता फैली थीं अब कहा गए जानवर प्रेमी सेक्यूलर लोग,अब कहा गया पशु प्रेम कैसी क्रूरतापूर्ण मूर्खतापूर्ण और धर्म की तौहीन करनेवाली राजनीति है बडा दु:ख हो रहा है ये लोग देश को कहाँ ले जाना चाहते हैं।
![](https://jkbjp.in/wp-content/uploads/2017/06/Screenshot_20170531-172642.png)