All events

 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के तहत जनता से सीधे सम्बोधन किया।

इसी कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उधमपुर विधान सभा मण्डलों में मांड, मलाड,गढ़ी,लड्डन व उधमपुर मण्डल के सभी वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए गए ,जिनमें जम्मू जिला से आए हुए विस्तारकों ने सभी स्थानों में जनता के बीच रहकर मोदी जी की मन की बात को सुना। यह विस्तारक विधानसभा के हर एक पोलिंग बूथ में जाकर जनता से सम्पर्क कर रहे हैं और उनको भाजपा व केंद्र की नीतियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।विस्तारकों में जयदेव रजवाल,अयोध्या गुप्ता,बलदेव बलोरिया, संगीता डोगरा,अनुराधा शर्मा,प्रमुख रूप से शामिल थे।
वहीं मन की बात कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया ने अलग अलग वार्डों व मण्डलों में जाकर इस कार्यक्रम को जनता के साथ सुना।
कार्यक्रम पर बोलते हुए पवन जी का कहना था कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी देश की जनता से 33 वीं बार सम्बोधित हो रहे हैं ,यह कार्यक्रम दिन व दिन लोकप्रिय होता जा रहा है,क्योंकि हर बार मोदी जी कुछ नया कहने की कोशिश करते हैं। आखिर में पवन खजुरिया जी ने देश वासियों ,खासकर उधमपुर की जनता व मुस्लिम भाइयों को ईद की बहुत सारी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सोमराज,सुभाष गुप्ता,संजय वर्मा,विकास भारत पच्याला,अखिल पराशर,रवीश मैंगी,राजकुमार ,एडवोकेट अमित,विनय,अशोक सुदन रामकुमार आदि भी उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद थे।