All events

71वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी उधमपुर द्वारा सैलें तालाब में स्वतन्त्रता दिवस समारोह के साथ ध्वजारोहण किया।

71वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी उधमपुर द्वारा सैलें तालाब ,मैटाडोर स्टैंड में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ,महिलाएं, बच्चे, विधानसभा उधमपुर के पांचों मण्डलों के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हुए। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जम्मू पूंछ लोक सभा क्षेत्र से सांसद श्री जुगल किशोर शर्मा जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित थे।
स्वतन्त्रता दिवस समारोह की शुरुआत में जुगल किशोर जी ने प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया व अन्य लोगों के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया,बच्चों ने देशभक्ति पर कविताएं सुनाईं। जिला उपाध्यक्ष रमणीक शर्मा ने मंच का संचालन करते हुए आए हुए कार्यकर्ताओं व मेहमानों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा ने देश के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा की यह दिन कई क्रांतिकारियों की शहादत के बाद नसीब हुआ है कई लोगों ने सत्याग्रह किया जिससे एक आंदोलन बना और अंग्रेज भारत छोड़ने को मजबूर हो गए। आगे उन्होंने कहा कि आज देश अपने बलबूते पर खड़ा होकर देश विदेश में अपना नाम बना सकेे ऐसा प्रयास मोदी जी कर रहे हैं।
जुगल किशोर जी ने पवन खजुरिया जी की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा चुनोतियों से लड़ने को तैयार रहते हैं और जब भी कोई चुनोतिपूर्ण कार्य होता है वह उसे सहर्ष स्वीकार करते हैं।
प्रदेश महासचिव पवन खजुरिया ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है,जिसे देखकर पाकिस्तान और चीन परेशान हैं ,आज देश विदेश में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है आज उनकी नीतियों से देश को लाभ हो रहा है और सबका साथ सबका विकास जैसे नारों से देश तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रजापरिषद और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बदौलत जम्मू कश्मीर में तिरंगा फहराया गया और परमिट सिस्टम खत्म हुआ।
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम नरगोत्रा ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए देश में एक ऐसा माहौल बनाया है जिससे वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। केंद्र सरकार ने विशेषकर महिलाओं के लिए कई स्कीमें बनाई हैं जिससे वह लाभाविन्त हो रही हैं।
इसके इलावा वरिष्ठ नेता सोमराज जी ,सुरेश गुप्ता,कृष्ण लाल शर्मा,सतपाल सल्लन, नगर प्रधान विकास पच्याला, वरयाम सिंह,ताज अली,परविन्दु सिंह,मिलखिराम,अखिल पराशर,अशोक मेहरा,जगदीश चन्द्र,रोहित सिंह,सुरिंदर खालसा,जतिंदर बरमानी,
कुलदीप गुप्ता,गीता देवी ,नीलम देवी,राज ठंडा,राजकुमार,मोहन द्राही,विकास कोंगड़ा,वीर सिंह,सोमनाथ ठंडा, रघुनन्दन गुप्ता,विवेक गुप्ता,संजय वर्मा,सुभाष। अत्तरी,भारती शर्मा, विनय,राकी,भारत भूषण, सुभाष सनमोत्रा, मुश्ताक़ अहमद आदि भी समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।